knowledge share Blogger!

जामुन के फायदे और नुकसान-Blackberry Benefits & Side Effects In Hindi

जामुन (Blackberry In Hindi) :

जामुन को बहुत से नामों से जाना जाता है जैसे - राजमन, काला जामुन, ब्लैकबेरी और जमाली आदि। जामुन एक मौसमी फल होता है। जामुन अम्लीय और कसैली प्रकृति का फल होता है और स्वाद में भी मीठा होता है। जामुन एक आयुर्वेदिक हर्ब होता है। जामुन को खाने से बहुत से रोग खत्म हो जाते हैं। 

जामुन के बारे में अधिक जानें : जामुन (Jamun)

जामुन को आयुर्वेद में भी खाने की सलाह दी जाती है। जामुन खाने में स्वादिष्ट होती है और इसमें बहुत से औषधीय गुण भी होते हैं। जामुन अम्लीय होती है इसी वजह से इसे नमक के साथ खाया जाता है। जामुन का प्रभाव ठंडा होता है। जामुन की कई देशी और विदेशी किस्मे पायी जाती हैं।

जामुन के फायदे (Jamun Benefits In Hindi) :

1. पाचन क्रिया में फायदेमंद : जामुन की चल को घिसकर पानी के साथ खाने से अपच और पेट खराब होने की समस्या दूर होती है।

2. ह्रदय के लिए फायदेमंद : जामुन में बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और यह हीट स्ट्रोक से भी बचाता है। इससे हार्ट हेल्दी रहता है।

3. मधुमेह में फायदेमंद : जामुन की गुठलियों को सुखाकर पिस लें और हर रोज इसका सेवन करें। ऐसा करने से मधुमेह में बहुत फायदा होता है।

4. स्मरण शक्ति में फायदेमंद : जामुन को खाने से स्मरण शक्ति बढती है क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेन्ट्स विशेष रूप से फ्लेबोनायड्स पाया जाता है।

5. चेहरे के दाग-धब्बों के लिए : जामुन के पत्ते आपके लिए बहुत ही लाभदायक हैं। जामुन के पत्तों का लेप बनाकर दाग पर लगाने से दाग ठीक हो जाते हैं।

6. दांत और मसूड़ों में फायदेमंद : जामुन के बीजों को पीस लें और इसके पाउडर से मंजन करें। ऐसा करने से आपके दांत और मसूड़े स्वस्थ हो जायेंगे।

7. त्वचा में फायदेमंद : जामुन का गुदा , आंवले का जूस और गुलाब जल को एक साथ मिलाकर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं और चेहरा साफ होता है।

8. लीवर में फायदेमंद : प्रतिदिन सुबह-शाम जामुन के रस का सेवन करने से लीवर की हर समस्या दूर हो जाती है।

9. अतिसार में फायदेमंद : जमुन की छाल को पानी में तब तक उबालें जब तक पानी एक चौथाई न हो जाये। इसे छानकर 2 बार धनिया और जीरे के चूर्ण के साथ खाने से बहुत फायदा होता है।

10. पथरी में फायदेमंद : जामुन की गुठलियों को पीसकर पानी या दही के साथ खाने से पथरी में बहुत फायदा होता है।

जामुन के नुकसान (Side Effects Of Jamun In Hindi)

  1. जामुन का अधिक सेवन हानिकारक होता है।
  2. दूध पिलाने वाली औरतों को जामुन नहीं खानी चाहिए यह सेहत के लिए नुकसानदायक होती है।
  3. अधिक मात्रा में जामुन खाने से खांसी होती है और यह फेफड़ों के लिए भी हानिकारक होती है।
  4. जामुन को खाने के तुरंत बाद कभी भी दूध नहीं पीना चाहिए।
  5. खाली पेट जामुन नहीं खाना चाहिए यह खतरनाक होता है।
  6. जामुन को अधिक मात्रा में खाने से दर्द और बुखार भी हो सकता है और यह गले और साइन के लिए हानिकारक होता है।
  7. जामुन से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल होता है इसलिए सर्जरी के बाद जामुन खाने से बचना चाहिए।

No comments:

Post a Comment