
खजूर (Khajur) :
खजूर को सर्दियों का मेवा कहा जाता है खजूर के फूल खुशबूदार और छोटे होते हैं। खजूर मीठे फलों का राजा होता है। खजूर फल छोटे-छोटे होते हैं और इनके बीज सख्त व दोनों सिरों से गोल होते हैं। खजूर के पेड़ को आल पर्पस ट्री के नाम से भी जाना जाता है।खजूर के बारे में अधिक जानें : खजूर (Khajur)
पके हुए खजूर का रंग गहरे पीले और लाल रंग का होता है लेकिन सूखे हुए खजूर का रंग अधिकतर भूरा होता है। खजूर स्वाद में बहुत मीठा और गुणकारी होता है। खजूर को मिठास के आधार पर तीन भागों में बांटा जाता है - नरम खजूर , हल्का सुखा खजूर और पूरी तरह से सुख हुआ खजूर। तीनों प्रकार के खजूर स्वभाव या तासीर में ठंडे होते हैं। यह रस और पाक में मधुर होते हैं।
खजूर का सेवन कैसे करें : खजूर का सेवन ताकत के लिए दूध में मिलाकर किया जाता है। खजूर की चटनी बनाकर भी खाई जा सकती है। खजूर का हलवा या मिठाई बनाकर भी खाया जा सकता है। खजूर का ज्यादातर प्रयोग मेवे के रूप में होता है। खजूर का हम रस निकाल कर भी पी सकते हैं
खजूर के फायदे (Dates Benefits In Hindi) :
1. एनीमिया में फायदेमंद : खजूर में पाया जाने वाला आयरन शरीर में खून की कमी अथार्त एनीमिया को ठीक करने में हमारी मदद करता है।
2. पाचन तंत्र में फायदेमंद : खजूर खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहता है क्योंकि यह घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से भरपूर होता है और साथ-साथ इसमें अमीनो एसिड भी पाया जाता है।
3. ह्रदय रोगों में फायदेमंद : खजूर में फाइबर होता है जो आपके दिल को मजबूत और सेहतमंद बनाने का काम करते हैं। खजूर में पोटैशियम भी पाया जाता है जो हार्ट अटैक के खतरे को बहुत हद तक टाल सकता है।
4. उम्र घटाने में फायदेमंद : खुजर एक एंटी ओक्सिडेंट का एक बहुत ही अच्छा स्त्रोत होता है जो शरीर में मौजूद हानिकारक कणों का प्रभावी ढंग से विरोध कर सकता है। खजूर समय से पहले उम्र के बढने को रोकता है।
5. स्वस्थ त्वचा के रख-रखाव के लिए : खजूर में विटामिन सी होती है जो त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखकर उसे कोमल बनाता है। खजूर में विटामिन बी5 मौजूद होता है जो स्ट्रेच मार्क्स हटाने में और त्वचा के खिचाव को रोकने में महिलाओं की मदद करता है।
6. त्वचा की समस्या में फायदेमंद : खजूर में पाया जाना विटामिन बी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है इसकी कमी से त्वचा की कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। विटामिन बी एक प्राकृतिक स्त्रोत होने की वजह से यह त्वचा के निशानों को मिटाने में बहुत लाभदायक होता है।
7. बालों के झड़ने में फायदेमंद : खजूर बालों को स्वस्थ बनाने में हमारी मदद करता है। बालों का झड़ना शरीर में विटामिन बी5 की कमी की वजह से होता है। आप 2 से 3 खजूर का सेवन करके बालों को मजबूत कर सकते हैं।
8. कोलेस्ट्रोल में फायदेमंद : खजूर खाने से कोलेस्ट्रोल नियंत्रित होता है। लो कोलेस्ट्रोल की परेशानी को खजूर खाने से दूर किया जा सकता है।
9. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद : खजूर में सेलिनियम , मैंगनीज , कॉपर और मैग्नीशियम होता है जो स्वस्थ हड्डियों के विकास में सहायता करता है।
10. पेट कैंसर में फायदेमंद : खजूर का नियमित प्रयोग करने से पेट का कैंसर ठीक हो जाता है। खजूर का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है।
खजूर के नुकसान (Side Effects Of Dates In Hindi) :
किसी भी चीज का आवश्यकता से अधिक सेवन स्वास्थ्य को हानि भी पहुंचा सकता है।1. वजन में हानिकारक : खजूर खाने से वजन कम नहीं होता है अपितु बढ़ जाता है इसलिए वजन कम करने के लिए खजूर एक अच्छा फल नहीं है।
2. मधुमेह में नुकसानदायक : खजूर का अधिक सेवन करना अच्छा नहीं होता है क्योंकि इसमें चीनी पाई जाती है जो आपके शरीर में ब्लड शुगर को बढ़ा देती है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।
3. अधिक सेवन नुकसानदायक : खजूर के सेवन की ज्यादा मात्रा शरीर में पहुंचने से पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती हैं और इससे पेट दर्द जैसी समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। इसकी वजह से दस्त की समस्या पैदा हो जाती है।
4. एलर्जी : कई लोगों को इससे एलर्जी होती है इसलिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से विचार-विमर्श जरुर करना चाहिए।
5. दांतों के लिए नुकसानदायक : खजूर खाने से खजूर दांतों में चिपक जाता है जिसकी वजह से दातों की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है।
6. बच्चों के लिए नुकसानदायक : शिशु या छोटे बच्चों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह बीज युक्त फल होता है जो बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है।
No comments:
Post a Comment